BSSC Stenographer Vacancy 2025: अगर आप बिहार से हैं, कक्षा 12वीं भी पास कर ली है और अब कोई सरकारी नौकरी करना चाहते हो तो आपके लिए एक खुशखबरी है क्योंकि बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) द्वारा आशुलिपिक (Stenographer) के 432 अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए Official Notification जारी कर दी गई है इस भर्ती में उम्मीदवार 25 सितंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।
अगर आप इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो इस ब्लॉग को पूरा जरूर पढ़ें क्योंकि इस ब्लॉग में मैंने आपको आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क जैसी जानकारियां आसान भाषा में दी है जिसकी मदद से आप आसानी से इस भर्ती में आवेदन कर पाएंगे।
BSSC Stenographer Vacancy 2025 : Overviews
| लेख का नाम | BSSC Stenographer Vacancy 2025 |
| विज्ञापन संख्या | 07/ 25 |
| पद का नाम | विभिन्न पद |
| पदों की संख्या | 432 |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 25 सितंबर 2025 |
| शुल्क भुगतान करने की तिथि | 03 नवंबर 2025 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 05 नवंबर 2025 |
| शुल्क | ₹100/- |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Official Notification | https://bssc.bihar.gov.in/ |
Read More:
RRB Section Controller Recruitment 2025 : रेल्वे ने नई भर्ती निकली हैं, पूरा जाने यहाँ से।
BSSC Stenographer Vacancy 2025 – Eligibility
इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने से पहले आपको नीचे दिए गए सभी योग्यताओं की पूर्ति करना होगा जो कि कुछ इस प्रकार से है –
- उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- उसकी आयु कम से कम 18 वर्ष होनी आवश्यक है।
- उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्था से 12वीं कक्षा पास की हो।
- साथ ही उम्मीदवार को कंप्यूटर पर टाइपिंग का अनुभव होना चाहिए।
Maximum Age Limit
| अनारक्षित (पुरुष) | 37 वर्ष |
| पिछड़ा वर्ग एवं अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला) | 40 वर्ष |
| अनारक्षित (महिला) | 40 वर्ष |
| अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (पुरुष एवं महिला) | 42 वर्ष |
| दिव्यांग अभ्यर्थी | अधिकतम आयु सीमा में अधिकतम 10 वर्ष की छूट |
BSSC Stenographer Vacancy 2025 – Documents
इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए गए सभी जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो कि कुछ इस प्रकार से है –
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- NCL (EBC/BC)
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि उम्मीदवार दिव्यांग है)
- कक्षा 10वीं कि मार्कशीट
- कक्षा 12वीं कि मार्कशीट
- लाइव फोटो
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर इत्यादि
BSSC Stenographer Vacancy 2025 – Selection Process
इस भर्ती में उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार से हैं –
- लिखित परीक्षा (Written Exam)
- कौशल परीक्षा (Skill Exam)
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (Document Verification) आदि।
BSSC Stenographer Vacancy 2025 – Application Fees
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय सभी उम्मीदवारों को ₹100/- परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। उम्मीदवार यह शुल्क 03 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से अदा कर सकते हैं।
How To Online Apply BSSC Stenographer Vacancy 2025
इस भर्ती में बिना किसी गलती के ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करना होगा जो की कोशिश प्रकार से हैं –
- सबसे पहले इसकी Official Website के होम पेज पर जाएं।
- होम पेज पर पहुंचने के बाद आपको BSSC Stenographer Vacancy 2025 का आवेदन लिंक दिखाई देगा (यह लिंक 25 सितंबर 2025 से सक्रिय होगा)। उस पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको New Registration का विकल्प चुनना होगा।
- अब आपके सामने Registration Form आ जाएगा। इसमें मांगी गई सभी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर आपको Login Details मिलेंगी। इनकी मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद आपके सामने Application Form खुलेगा, जिसमें आवश्यक जानकारी भरें।
- इसके बाद मांगे गए सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
- दस्तावेज अपलोड करने के बाद ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में Submit बटन पर क्लिक करें और आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट करने के बाद Application Slip का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।



