BSF Constable GD Vacancy 2025: सीमा सुरक्षा बल (BSF) में नौकरी पाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह शानदार मौका है, अगर आपने कक्षा 10वीं पास की है और खेलों के जरिए सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो यह भर्ती आपके लिए बेहतरीन अवसर है क्योंकि BSF ने Constable GD के कुल 391 पदों पर स्पोर्ट्स कोटा के तहत भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 अक्टूबर 2025 से 04 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के तहत योग्य खिलाड़ियों को Constable (GD) के पदों पर नियुक्त किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में खेल उपलब्धियों के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा। चयनित अभ्यर्थियों को सरकारी वेतनमान और अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।
अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें क्योंकि इस ब्लॉग में मैंने आपको आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, चयन प्रक्रिया, और दस्तावेजों से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है, जिससे आप आसानी से आवेदन कर सकें।
BSF Constable GD Vacancy 2025 : Overviews
| ब्लॉग का नाम | BSF Constable GD Vacancy 2025 |
| पद का नाम | कांस्टेबल जनरल ड्यूटी |
| पदों की संख्या | 391 |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 16 अक्टूबर 2025 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 04 नवंबर 2025 |
| वेतन | लेवल-3 ₹21,700 – ₹69,100/- |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://bsf.gov.in/ |
Read More:-

BSF Constable GD Vacancy 2025 – Eligibility
अगर आप इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए सभी योग्यताओं को पूरा करना होगा जो कि कुछ इस प्रकार से हैं –
- उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
- उसकी उम्र 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए।
- उम्मीदवार ने कक्षा 10वीं पास की हो।
- और वह खेलों में सक्रिय खिलाड़ी (स्पोर्ट्स पर्सन) होना चाहिए।
BSF Constable GD Vacancy 2025 – Documents
इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो कि कुछ इस प्रकार से हैं –
- निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)
- जाति प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- शिक्षा से जुड़ी सभी दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी इत्यादि।
Selection Process
इस भर्ती में उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार से है –
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
- मेडिकल आदि।
Physical Standards Test – Requirement
| वर्ग (Category) | लंबाई (Height) | छाती (Chest) | वजन (Weight) |
|---|---|---|---|
| पुरुष | 170 सेमी | 80 सेमी (बिना फुलाए), 85 सेमी (फुलाने पर) | लंबाई और आयु के अनुसार |
| महिला | 157 सेमी | – | लंबाई और आयु के अनुसार |
Application Fees
| Category (वर्ग) | Application Fee (आवेदन शुल्क) |
|---|---|
| General (UR) / OBC | ₹159/- |
| All Other Candidates | ₹0/- |
How To Online Apply For BSF Constable GD Vacancy 202
इस भर्ती में बिना किसी गलती के ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें जो कि कुछ इस प्रकार से हैं –
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाएं।

- वहां पहुंचने के बाद Recruitment Opening के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको BSF Constable GD Vacancy 2025 के सामने Apply Now का ऑप्शन दिखेगा — उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक और पेज खुलेगा, जिसमें आपको New User? Register Now के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा, जिसमें अपनी सभी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद आपको लॉगिन डिटेल्स मिलेंगी, जिनकी मदद से पोर्टल में लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- इसमें मांगी गई सारी जानकारी ध्यान से भरें और मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
- दस्तावेज अपलोड करने के बाद ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में Submit के ऑप्शन पर क्लिक करें और आपकी एप्लीकेशन स्लिप का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें भविष्य के लिए।



