Bihar STET 2025: अगर आप पढ़ाने में रुचि रखते हैं और सरकारी शिक्षक के पद पर नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो मैं आपको बता दूं कि बिहार के शिक्षा मंत्री द्वारा STET के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को शुरू किया जा चुका है जो की 19 सितंबर 2025 से लेकर 27 सितंबर 2025 तक चलेगी।
अगर आप इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो इस ब्लॉग को अंत तक पढ़े क्योंकि इस ब्लॉग में मैंने आपको आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, जरूरी दस्तावेज, आवेदन शुल्क जैसी जानकारियां आसान भाषा में दी है जिससे आप बहुत आसानी से इसमें आवेदन कर पाएंगे।
Bihar STET 2025 : Overviews
| परीक्षा का नाम | बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा |
| बोर्ड का नाम | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 19 सितंबर 2025 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 27 सितंबर 2025 |
| परिक्षा की तिथि | 04 अक्टूबर 2025 से लेकर 25 अक्टूबर 2025 तक |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Official Website | https://secondary.biharboardonline.com/ |
Read More:-
Bihar Vikas Mitra New Vacancy – जाने क्या है विकास मित्र और कैसे करें आवेदन।
Bihar STET 2025 – Eligibility
अगर आप इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने की सोच रहे हैं तो आवेदक से पहले आपको नीचे दी गई सभी योग्यताओं की पूर्ति करना होगा जो कि कुछ इस प्रकार से है –
- उम्मीदवार भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी आवश्यक है।
पेपर 1 के लिए शैक्षिक योग्यता
- उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या बोर्ड से संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो।
- उम्मीदवार के पास B.Ed की डिग्री होना जरूरी है।
- शारीरिक शिक्षक के पद के लिए उम्मीदवार के पास B.P.Ed या D.P.Ed की डिग्री होनी चाहिए।
पेपर 2 के लिए शैक्षिक योग्यता
- उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या बोर्ड से संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री हासिल की हो।
- उम्मीदवार के पास B.Ed की डिग्री जरूर होनी चाहिए।
- शारीरिक शिक्षक के पद के लिए उम्मीदवार के पास M.P.Ed की डिग्री होना आवश्यक है।
Maximum Age Limit
| सामान्य वर्ग के पुरुष | 37 साल |
| महिला उम्मीदवार | 40 साल |
| OBC/ EWS | 40 साल |
| SC/ ST | 42 साल |
| दिव्यांग उम्मीदवार (PwD) | 47 साल |
Bihar STET 2025 – Documents
इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करते समय आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो कि कुछ इस प्रकार से हैं –
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- शिक्षा से सभी दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी इत्यादि
Bihar STET 2025 – Application Fees
| SC/ ST/ PwD | पेपर 1 के लिए – ₹760/- दोनों पेपर के लिए – ₹1,140/- |
| UR/ OBC/ EWS | पेपर 1 के लिए – ₹960/- दोनों पेपर के लिए – ₹1,140/- |
Bihar STET 2025 – Category Wise Minimum Qualifying Marks
| SC/ ST/ PwD | 40% अंक |
| OBC/ EWS | 45% अंक |
| UR/ General | 50% अंक |
How To Online Apply Bihar STET 2025
इस भर्ती में बिना किसी गलती के ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें जो कि कुछ इस प्रकार से हैं –
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले इसकी Official Website के होम पेज पर जाएं।

- होम पेज पर पहुंचने के बाद आपको Bihar STET 2025 का लिंक मिलेगा। उस लिंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने Registration Form खुल जाएगा। इसमें मांगी गई सभी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद आपको Login Details मिलेंगी, जिनकी मदद से पोर्टल में लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद Application Form खुलेगा। इसमें सभी जरूरी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
- इसके बाद मांगे गए सभी दस्तावेजों को Scan करके अपलोड करें।
- दस्तावेज अपलोड करने के बाद ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में Submit बटन पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकाल लें।



