Bihar WCDC Recruitment 2025: अगर आप बिहार राज्य में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहीं हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है क्योंकि बिहार समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत आने वाले महिला एवं बाल विकास निगम (WCDC) ने 15 जिलों में कुल 165 पदों पर भर्ती के लिए Official Notification जारी की है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2025 से 27 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अगर आप इस भर्ती में आवेदन करना चाहती हैं तो इस ब्लॉग को पूरा जरूर पढ़ें क्योंकि इस ब्लॉग में मैंने आपको आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, योग्यता और आवेदन शुल्क जैसी महत्वपूर्ण जानकारियाँ आसान भाषा में दी गई है ताकि आप बिना किसी परेशानी के इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन कर सकें।
Bihar WCDC Recruitment 2025 : Overviews
| ब्लॉग का नाम | Bihar WCDC Recruitment 2025 |
| पद का नाम | विभिन्न पद |
| पदों संख्या | 165 |
| आवेदन शुरू होने को तिथि | 06 अक्टूबर 2025 |
| आवेदन करने को अंतिम तिथि | 27 अक्टूबर 2025 |
| आवेदन शुल्क | ₹0/- |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ ऑफलाइन |
| Official Notification | https://wcdc.bihar.gov.in/ |
Read More:
Bihar WCDC Recruitment 2025 – Eligibility
इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए गए सभी योग्यताओं को पूरा करना होगा जो कि कुछ इस प्रकार से हैं –
- आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
Education Qualification
| पद का नाम | शैक्षिक योग्यता |
|---|---|
| केंद्र प्रशासक | उम्मीदवार ने कानून/ समाज कार्य/ समाज शास्त्र/ मनोविज्ञान/ विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन की हो। |
| केस वर्कर | उम्मीदवार ने कानून/ समाज कार्य/ समाज शास्त्र/ मनोविज्ञान/ विज्ञान में ग्रेजुएशन की हो। |
| पारा लीगल पर्सनल/ लॉयर | उम्मीदवार LLB पास होना चाहिए। |
| पारा मेडिकल पर्सनल | उम्मीदवार ने पैरामेडिकल में प्रोफेशनल डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त किया हो। |
| मनो-सामाजिक परामर्शी | उम्मीदवार ने मनोविज्ञान/ तंत्रिका विज्ञान (न्यूरो साइंस) में ग्रेजुएशन की हो। |
| कार्यालय सहायक | उम्मीदवार ने ग्रेजुएशन सहित कंप्यूटर/ आईटी में डिप्लोमा प्राप्त किया हो। |
| सुरक्षा कर्मी रात्रि पहरी | उम्मीदवार ने कक्षा 10वीं पास की हो या समतुल्य कोई परीक्षा पास किया हो। |
| बहउद्देशीय कर्मी/ रसोईया | उम्मीदवार ने कक्षा 10वीं पास की हो या समतुल्य कोई परीक्षा पास किया हो। |
Age Limit
| वर्ग | अधिकतम आयु |
|---|---|
| अनारक्षित वर्ग (पुरुष) | 37 वर्ष |
| अनारक्षित वर्ग (महिला) | 40 वर्ष |
| पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष/ महिला) | 40 वर्ष |
| अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (पुरुष/ महिला) | 42 वर्ष |
Bihar WCDC Recruitment 2025 – Documents
इस धरती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो कि कुछ इस प्रकार से हैं –
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- शिक्षा से जुड़ी सभी दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी इत्यादि।
Bihar WCDC Recruitment 2025 – Post Details
| पद का नाम | पदों की संख्या |
|---|---|
| केंद्र प्रशासक | 15 |
| केस वर्कर | 30 |
| पारा लीगल पर्सनल / लॉयर | 15 |
| पारा मेडिकल पर्सनल | 15 |
| मनो-सामाजिक परामर्शी | 15 |
| कंप्यूटर ज्ञानयुक्त कार्यालय सहायक | 15 |
| बहुउद्देशीय कर्मी / रसोईया | 45 |
| सुरक्षा कर्मी / रात्रि प्रहरी | 45 |
| कुल पदों की संख्या | 165 |
How To Apply For Bihar WCDC Recruitment 2025
इस भर्ती में बिना किसी गलती के ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें जो कि कुछ इस प्रकार से हैं –
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले महिला एवं बाल विकास निगम (WCDC) की Official Website पर जाएं।
- होम पेज पर पहुंचने के बाद “Careers” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद जो नया पेज खुलेगा, उस पर आपको “Click here to apply online for Advertisement No. 7/(2025-26)” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने नया पेज खुलेगा, जहां आपको “Apply” बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद “Click here to register” पर क्लिक करें और खुले हुए रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपनी सभी जानकारी सही-सही भरें।
- फॉर्म भरने के बाद “Register” पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको लॉगिन डिटेल्स मिल जाएंगी। इनसे लॉगिन करके आवेदन फॉर्म खोलें।
- अब फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें और सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- जब सबकुछ भर जाए, तो “Submit” बटन पर क्लिक करें और फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकाल लें।
- इसके बाद फॉर्म पर स्वहस्ताक्षर (Self-attest) करें और नीचे दिए गए पते पर 10 दिनों के अंदर भेज दें।
डाक का पता:
महिला एवं बाल विकास निगम
खाद्य भवन रोड,
2, दरोगा प्रसाद राय पथ,
वीरचंद पटेल रोड एरिया,
आर ब्लॉक, रोड नं.-2,
पटना, बिहार – 800001



