BTSC Hostel Manager Recruitment 2025: क्या आप बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं? अगर हां, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है क्योंकि बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने छात्रावास प्रबंधक (Hostel Manager) के 91 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इस भर्ती में इच्छुक उम्मीदवार 10 अक्टूबर 2025 से 10 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अगर आप भी इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, तो इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें क्योंकि इस ब्लॉग में मैंने आपको आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, योग्यता, आवेदन शुल्क और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी हैं, ताकि आप आसानी से इस भर्ती में आवेदन कर सकें।
BTSC Hostel Manager Recruitment 2025 : Overviews
| ब्लॉग का नाम | BTSC Hostel Manager Recruitment 2025 |
| पद का नाम | छात्रावास प्रबंधक |
| विज्ञापन संख्या | 07/ 2025 |
| पदों की संख्या | 91 |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 10 अक्टूबर 2025 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 10 नवंबर 2025 |
| आवेदन शुल्क | ₹100/- |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://btsc.bihar.gov.in/ |
Read More:-
BTSC Hostel Manager Recruitment 2025 – Eligibility
इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए गए सभी योग्यताओं को पूरा करना होगा जो कि कुछ इस प्रकार से हैं –
- उम्मीदवार की उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए।
- उम्मीदवार ने ग्रेजुएशन पास किया हो और होटल मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा लिया हो।
Age Limit
| वर्ग (Category) | अधिकतम आयु (Maximum Age) |
|---|---|
| अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (पुरुष / महिला) | 42 वर्ष |
| पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष / महिला) | 40 वर्ष |
| अनारक्षित महिला | 40 वर्ष |
| अनारक्षित (पुरुष) | 37 वर्ष |
Documents
अगर आप इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो कि कुछ इस प्रकार से हैं
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- शिक्षा से जुड़ी सभी दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी इत्यादि।
How To Online Apply For BTSC Hostel Manager Recruitment 2025
इस भर्ती में बिना किसी गलती के ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें जो कि कुछ इस प्रकार से हैं –
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले इसकी Official Website के होम पेज पर जाएं।
- होम पेज पर पहुंचने के बाद Recruitment सेक्शन में जाएं और BTSC Hostel Manager Recruitment 2025 के लिंक पर क्लिक करें।

- अब एक नया पेज खुलेगा, जहां To Register के सामने Click Here पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा, जिसमें सभी जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद आपको लॉगिन डिटेल्स मिलेंगी, जिनसे पोर्टल में लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, जहां सभी जानकारी भरें और मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- फिर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में Submit पर क्लिक करें और आवेदन स्लिप का प्रिंटआउट निकाल लें।



