RRB JE Vacancy 2025: अगर आप भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी पाने के लिए पढ़ाई व तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है क्योंकि रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और केमिकल एवं मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) के कुल 2570 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना (Notification) जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 30 नवंबर 2025 तक चलेगी।
अगर आप इस भर्ती में आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो इस ब्लॉग को पूरा जरूर पढ़ें क्योंकि इस ब्लॉग मे मैंने आपको आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज़, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां आसान भाषा में दी है जिससे कि आप आसानी से भर्ती में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
RRB JE Vacancy 2025 : Overviews
| ब्लॉग का नाम | RRB JE 2025 |
| विज्ञापन संख्या | 05/2025 |
| पद का नाम | जूनियर इंजीनियर, डिपोर्ट मटेरियल सुपरीटेंडेंट, केमिकल एवं मेटलर्जिकल असिस्टेंट |
| पदों की संख्या | 2570 |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 31 अक्टूबर 2025 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 30 नवंबर 2025 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Official Website | https://indianrailways.gov.in/ |
Read More:
Delhi Police HCM Vacancy 2025: दिल्ली पुलिस में 509 पदों पर भर्ती शुरू, जानें पूरी जानकारी यहां।

RRB JE Vacancy 2025 – Eligibility
इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए गए सभी योग्यताओं को पूरा करना होगा जो कि कुछ इस प्रकार से हैं –
- उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
- उसकी आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- साथ ही, उम्मीदवार के पास पद के अनुसार संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है।
RRB JE Vacancy2025 – Documents
इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो कि कुछ इस प्रकार से हैं –
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- शिक्षा से जुड़ी सभी दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी इत्यादि
RRB JE Vacancy 2025 Application Fees
| General/ OBC | ₹500/- |
| SC/ ST/ PwD/ Female | ₹250/- |
How To Online Apply For RRB Vacancy JE 2025
इस भर्ती में बिना किसी गलती के ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें जो कि कुछ इस प्रकार से हैं –
- सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की Official Website पर जाएं।
- होम पेज पर पहुंचने के बाद RRB JE 2025 के लिंक (जो 31 अक्टूबर 2025 से सक्रिय होगा) पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने New Registration Form खुलेगा। इसमें मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद आपको Login Details मिलेंगी, जिनकी मदद से पोर्टल में लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद Application Form भरें और मांगे गए दस्तावेज़ों को स्कैन करके अपलोड करें।
- फिर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
- अंत में Submit पर क्लिक करें और अपनी Application Slip का प्रिंटआउट निकाल लें।



